देशभक्तों को तो लोग अक्सर पागल ही कहते है

- भगत सिंह

   सक्रिय सदस्यता हेतु नियम एवं शर्तें :-

  1. टीम वंदे मातरम् वर्तमान में एक गैर राजनैतिक लेकिन राजनीति में युवाओ का मार्गदर्शन करने वाला संगठन है जो वन्देमातरम The Pride Of Nation  ट्रस्ट के अधीन संचालित है |
  2. सक्रिय सदस्यों का सदस्यता शुल्क 2100/- वार्षिक है | यह शुल्क प्रति वर्ष जमा होगा | सदस्यों से प्राप्त वार्षिक सदस्यता शुल्क एक बार जमा होने के पश्चात् वापसी देय नहीं है |
  3. भारत नवनिर्माण सेना के अंतर्गत ली गई सदस्यता राशि वन्देमातरम The Pride Of Nation ट्रस्ट के अंतर्गत जमा की जायेगी |
  4. सभी प्रकार का शुल्क , चंदा , अनुदान आदि वन्देमातरम The Pride Of Nation  ट्रस्ट के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सामाजिक सेवा के अंतर्गत प्रयोग में लायी जायेगी |
  5. टीम वंदे मातरम् भविष्य में राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगी ऐसा कोई भी दावा टीम वंदे मातरम् द्वारा नहीं किया गया है लेकिन टीम वंदे मातरम् जन सेवा के उद्देश्य को सर्वोपरि रखेगी |
  6. यदि आप किसी राजनैतिक दल से जुड़े है तो भी टीम वंदे मातरम् की सदस्यता ले सकते है |
  7. सभी सदस्यों द्वारा संगठन के नियमों की पालना किया जाना अनिवार्य है , नियमों की अवहेलना करने पर सदस्यता  को रद्द कर दिया जायेगा |
  8. संगठन की सदस्यता हस्तांतरणीय है |
  9. संगठन द्वारा सदस्यता अस्वीकार करने पर शुल्क वापसी देय नहीं है |
  10. सदस्यता स्वीकार / अस्वीकार करने का अधिकार संगठन केउच्च पदाधिकारियों के पास सुरक्षित है |
  11. सदस्यता आवेदन में आप द्वारा भरी गयी सभी जानकारीयो को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा |
  12. संगठन के सदस्य के रूप में संगठन के शपथ पत्र को हस्ताक्षरित कर पालना करनी होगी |

 

सक्रिय सदस्य हेतु अवसर :-

  1. सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करेगा, संगठन द्वारा परिचय पत्र जारी किया जायेगा |
  2. सक्रिय सदस्य को संगठन का ड्रेस कोड नि:शुल्क प्रदान किया जायेगा |
  3. सक्रिय सदस्य को उसके क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारी के रूप में कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी  सौंपी जायेगी |
  4. सक्रिय सदस्य को संगठन के साधारण सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी जायेगी |
  5. सक्रिय सदस्य द्वारा साधारण सदस्य की संख्या बढ़ाये जाने पर संगठन में उच्च स्तर पर पदोन्नत किया जायेगी |
  6. स्थानीय स्तर पर कार्य करने हेतु आपके क्षेत्र से प्राप्त सभी प्रकार की राशि (सक्रिय सदस्यता को छोड़कर ) में से 30 % राशि  स्थानीय संगठन को दी जायेगी |
  7. राजनीति  महत्वाकांक्षा रखने पर उस पद हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा |
  8. आपको कार्य क्षेत्र में कार्य का अवसर प्रदान कर अग्रिणी बनने का अवसर प्रदान किया जायेगा |
  9. स्वच्छ राजनैतिक सेवा इच्छुक सक्रिय सदस्यों को आने वाले ग्राम पंचायत / जिला परिषद / नगरपालिका / नगर परिषद् / नगर निगम / विधानसभा / लोकसभा हेतु तैयार किया जायेगा |
  10. प्रत्येक सक्रिय सदस्य का संगठन द्वारा एक लाख रुपये का वार्षिक नि : शुल्क दुर्घटना बीमा जारी किया जायेगा |


Login

Need an account? Register


Forgot Password

Need an account? Sign Up